|
फिल्म टेक केयर का मुहूर्त सम्पन्न संस्कृति मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा की उपस्थिति में यहाँ टेक केयर फिल्म का मुहूर्त सम्पन्न हुआ। मुहूर्त शॉट में फिल्म के निर्माता निर्देशक श्री कंवल शर्मा के साथ बॉलीबुड की प्रसिद्ध हस्तियां श्री शक्ति कपूर, श्री आदित्य राज कपूर और डिम्पल पटेल आदि उपस्थित थे।
संस्कृति मंत्री ने फिल्म के निर्माता को शुभकामनाएं देते हुए इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि फिल्म में मध्यप्रदेश के कलाकारों को ही लिया गया है। श्री शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश विशेषकर भोपाल फिल्म निर्माण के लिए उत्कृष्ट डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। फिल्म का निर्माण एस.आई.टी.एक्सप्रेस एन द्वारा किया जा रहा है। फिल्म के निर्देशक के अनुसार फिल्म में मध्यप्रदेश की प्रतिभाओं को ही लीड रोल में लिया गया है। इसके लिए पूर्व में टेलेंट हंट (ऑडीशन) किया गया था।
फिल्म टेक केयर की मुख्य भूमिका में हीरो भोपाल के निमित श्रीवास्तव होंगे। फिल्म की अन्य भूमिकाओं में भोपाल से सृष्टि भटनागर, रतलाम से निदा आर्शीया सुल्तान, जबलपुर से कियारा कपूर और प्रियंका शिवहरे एवं भोपाल से अंकित खरे चुने गये हैं। इन सभी की फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाएं होगी। |
|
|