|
|
Salman Khursheed
|
Power News
|
|
|
"मध्यप्रदेश का विकास सराहनीय" - केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री श्री सलमान खुर्शीद विश्व व्यापार केन्द्र मुम्बई में आज वित्तीय ग्लोबल इकोनामिक समिट का शुभारंभ हुआ। मध्यप्रदेश द्वारा इस समिट में एसोसियेट पार्टनर के रूप में भाग लिया जा रहा हे। इस तीन दिवसीय आयोजन में मध्यप्रदेश का मंडप सबके आकर्षण का केन्द्र है। मंडप में प्रदेश के सांची द्वार का आकर्षक निर्माण किया गया है। मंडप में प्रदेश के खनिज एवं जल संसाधन के अतिरिक्त विपुल वन संपदा के साथ-साथ प्रदेश में पर्यटन की अनंत संभावनाओं का चित्रण किया गया है।
सम्मेलन के उद्घाटन के अवसर पर, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सलमान खुर्शीद, जल संसाधन मंत्री भारत सरकार एवं श्री सुबोध कांत सहाय, केन्द्रीय पर्यटन मंत्री ने मध्य प्रदेश मंडप का अवलोकन किया। मंडप अवलोकन के दौरान श्री खुर्शीद ने मध्य प्रदेश में विकास की गति की सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। श्री सुबोध कांत सहाय द्वारा हाल ही में प्रदेश की खजुराहों इन्वेस्टर्स समिट की उपलब्धियों की सराहना करते हुए प्रदेश को तीव्र रूप से गतिमान प्रदेश की संज्ञा दी।
सम्मेलन में खजुराहो इन्वेस्टर्स समिट, के संबंध में भी प्रचार प्रसार किया जा रहा है, साथ ही सम्मेलन के माघ्यम से, उर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं औद्योगिक निवेश के अवसर भी तलाशे जा रहे हैं।
source:mpinfo.org |
|
|
|