Sign In | Register Now
360° informed opinion
USACANADABRAZILDENMARKSOUTH AFRICAALGERIAIRAQINDIAFRANCECHINARUSSIAAUSTRALIA
 
Government of Madhya Pradesh
 
Profile
Company Feedback
Post | View (1)
'soul, mind, body'
Describe | View
News
Post | View (145)
Letters to Company
Post | View
 

Government of Madhya Pradesh

(Federal/State Govt. / Local Govt./Govt. Bodies) Bhopal INDIA
Power News
राज्य शासन द्वारा सागर संभाग को 1 अरब 55 करोड़ 31 लाख रूपये आवंटित    सागर राजस्व संभाग में पाला एवं तुषार से प्रभावित हुए 5 लाख 11 हजार 593 कृषकों में से 4 लाख 31 हजार 556 कृषकों को 28 मार्च तक 1 अरब 46 करोड़ 97 लाख रूपये की राहत राशि वितरित की जा चुकी है। यह उल्लेखनीय है कि सागर राजस्व संभाग में राहत राशि वितरण हेतु 2 अरब 3 करोड़ 31 लाख रूपये का आवंटन मांगा गया था और राज्य शासन द्वारा अब तक 1 अरब 55 करोड़ 31 लाख्र रूपये का आवंटन दिया गया है। सागर राजस्व संभाग के कमिश्नर श्री एस.के.वेद ने संभाग के जिला कलेक्टरों एवं राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने कार्य क्षेत्र में प्रभावित किसानों को राहत राशि का वितरण करने का कार्य और तेज गति से करें, ताकि सभी संबंधित कृषकों को शीघ्र से शीघ्र राहत राशि का मिलना सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि, राहत राशि का वितरण करते समय यह ध्यान रखा जाये कि कोई भी प्रभावित कृषक राहत राशि से वंचित न रहने पाये। यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने 29 मार्च को सागर जिला मुख्यालय पर आयोजित अंत्योदय मेला में किसानों से अपील की कि वे किसी के बहकावें में न आवें। राज्य सरकार हर स्थिति में उनके साथ है। खेती को फायदे का धंधा बनाने के लिए एक प्रतिशत की दर से ब्याज लेने का कार्य आगामी वित्तीय वर्ष 2011-12 में प्रारंभ हो जायेगा। उन्होंने कहा कि पाला एवं शीतलहर के कारण जो किसान प्रभावित हुए है और उन्हें राहत राशि के रूप में जो चैक दिए गए है उन सभी चैकों का भुगतान 31 मार्च 2011 के पश्चात भी निरंतर किया जायेगा। सागर राजस्व संभाग में विगत जनवरी माह में पड़े पाला एवं तुषार से फसले प्रभावित हुई है। संभाग के 5 लाख 11 हजार 593 कृषक प्रभावित हुए है। इन प्रभावित कृषकों में से सागर जिले के 2 लाख 10 हजार 358, दमोह जिले के 1 लाख 42 हजार 705 , छतरपुर जिले के 2 लाख 73 हजार 15 तथा पन्ना जिले के 1 लाख 29 हजार 137 किसान शामिल है। इन किसानों में से जिन 4 लाख 31 हजार 556 को राहत राशि प्रदान की गई है, उनमें से सागर जिले के 1 लाख 89 हजार 327, दमोह जिले के 95 हजार, छतरपुर जिले के 36 हजार 180 तथा पन्ना जिले के 1 लाख 9 हजार 416 कृषक शामिल है। संभाग के टीकमगढ़ जिले के भी 2078 प्रभावित हुए किसानों में से 1633 किसानों को 28 लाख रूपये की राहत राशि प्रदान की गई है। यह उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा अब तक सागर राजस्व संभाग में राहत राशि वितरण हेतु अब तक 1 अरब 55 करोड़ 31 लाख रूपये उपलब्ध कराये गये है। इन 1 अरब 55 करोड़ 31 लाख रूपये में से सागर जिले को 51 करोड़ रूपये, दमोह जिले को 48 करोड़ रूपये, छतरपुर जिले को 15 करोड़ रूपये, पन्ना जिले को 41 करोड़ रूपये तथा टीकमगढ़ जिले को 31 लाख रूपये उपलब्ध कराये जाना शामिल है। source:mpinfo.org
Government of Madhya Pradesh 's City : Bhopal
Government of Madhya Pradesh 's Country : INDIA
 
Contact Us | Terms | Privacy policy Copyright © 2012, Conscience Compass. All rights reserved.
Sign in
Username :
Password :
 
Forgot Password?
Don't have an account yet? Register Now!