|
|
Government of Madhya Pradesh
(Federal/State Govt. / Local Govt./Govt. Bodies)
Bhopal
INDIA
|
Power News
|
|
|
पदस्थापना राज्य शासन द्वारा पाँच वरिष्ठ अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। शासन ने इस संबंध में आज आदेश जारी किये हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री जी.पी. कबीरपंथी, उप सचिव योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग को उप सचिव श्रम विभाग तथा सुश्री प्रभा चौधरी, उप सचिव श्रम विभाग को उप सचिव योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री विजय कटारिया, विशेष कर्त्तव्य अधिकारी एवं पदेन सचिव गृह विभाग की सेवायें उनके पैतृक गृह विभाग को वापिस लौटा दी गई है। जबकि श्री आलोक रंजन, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल के सेवायें गृह विभाग को सौंपी जाकर उन्हें विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी गृह विभाग पदस्थ करते हुये पदेन सचिव गृह विभाग घोषित किया गया है।
श्री ए.एन. बिरेली, अवर सचिव जल संसाधन विभाग को अवर सचिव खनिज साधन विभाग पदस्थ किया गया है।
source:mpinfo.org |
|
|
|