|
दस नये सहायक कलेक्टर्स की पदस्थापना
|
| राज्य शासन ने मध्यप्रदेश संवर्ग को आवंटित भारतीय प्रशासनिक सेवा 2010 बैच के 10 परिवीक्षाधीन अधिकारियों को प्रशिक्षण के लिये जिलों में सहायक कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया है।
श्री अनय द्विवेदी को खण्डवा, सुश्री तन्वी सुंदरियाल को ग्वालियर, श्री तरुण राठी को राजगढ़, श्री गणेश शंकर मिश्रा सिंगरौली, श्री अभिजीत अग्रवाल सिवनी, श्री कर्मवीर शर्मा होशंगाबाद, श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह सागर, श्री अनुराग चौधरी छिन्दवाड़ा, श्री भास्कर लक्षकार शहडोल और श्री आशीष सिंह को कटनी में सहायक कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है।
शासन द्वारा उक्त आदेश लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में प्रथम चरण के प्रशिक्षण समाप्ति के बाद जारी किये गये हैं।
source:mpinfo.org |
| Close
|