आठ माह में 1209 करोड़ रुपए का रिकार्ड कर राजस्व संग्रहण
मध्यप्रदेश में चालू वित्तीय वर्ष में अप्रैल से नवंबर तक आठ माह में वेट, केन्द्रीय विक्रय कर तथा प्रवेश कर से 1209 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। पिछले वर्ष इसी अवधि में 799 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस प्रकार, पिछले वर्ष की तुलना में राजस्व प्राप्ति में 52 प्रतिशत वृद्धि हुयी है। उल्लेखनीय तथ्य यह है कि वेट के राजस्व में नवंबर, 2009 की प्राप्तियां 647 करोड़ रुपए की तुलना में नवंबर 2010 में 1005 करोड़ रुपए हुई है। इस प्रकार वेट राजस्व में लगभग 55 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। राजस्व की यह अभूतपूर्व वृद्धि है, जो विभाग द्वारा रिकार्ड वृद्धि के रूप में दर्ज की गई है। अप्रैल, 2010 से नवंबर 2010 तक की राजस्व की वृद्धि लगभग 34 प्रतिशत है, जो पिछले वर्षों में एक रिकार्ड है। उल्लेखनीय है कि नवंबर, 2010 में पूरे प्रदेश में कर अपवंचन रोकने के लिए आयुक्त, वाणिज्यिक कर द्वारा विशेष मुहिम चलायी गई थी। पिछले छह महीनों में विशेष प्रयासों से विभाग द्वारा आदतन कर चोरी करने वाले व्यापारियों तथा उनको सहयोग करने वाले परिवहनकर्ताओं की पहचान भी कर ली गई है। उल्लेखनीय है कि विभाग ने हाल ही में व्यावसाईयों के लिये बहुत सी ऑनलाइन सुविधाएं प्रारंभ की है जिसके तहत अब व्यावसायी वाणिज्यिक कर विभाग के वेब पोर्टल http://www.mptax.mp.gov.in/mpvatweb/ एवं http://www.mptax.net/ पर ऑनलाइन पंजीयन, विवरण पत्र, जाँच चौकी घोषणा फार्म-49 प्रस्तुत करने जैसी कई सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। source:mpinfo.org
Close